News17India

Online Latest Breaking News

कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ सिद्धार्थनगर का द्विवार्षिक चुनाव सकुशल सम्पन्न

सिद्धार्थनगर 05 अप्रैल 2022

 कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ सिद्धार्थनगर का द्विवार्षिक चुनाव सकुशल सम्पन्न

उत्तर प्रदेश मिनिस्टिीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, जनपद शाखा सिद्धार्थनगर का द्विवार्षिक चुनाव सिद्धार्थनगर 05 अप्रैल 2022
आज दिनांक 05.04.2022 को सकुशल सम्पन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष/मंत्री/उपाध्यक्ष/संयुक्त मंत्री पद हेतु चुनाव कराये गये, जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रेमसागर चौधरी-51 मत, जिला मंत्री पद पर दिलीप कुमार-55 मत, उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार-53 मत तथा संयुक्त मंत्री पद पर उत्कर्ष कुमार सिंह-46 मत पाकर विजयी घोषित किये गये। इनके निकटमत प्रतिद्वन्दी क्रमशः अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश पाण्डेय को 39 मत, मंत्री पद पर विवेक कुमार श्रीवास्तव को 35 मत, उपाध्यक्ष पद पर गौरव नाथ मिश्र को 37 मत तथा संयुक्त मंत्री पद पर ध्रुव कुमार त्रिपाठी को 44 मत प्राप्त हुए। जनपद में कार्यरत सभी 90 कर्मचारियों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनरूद्ध कुमार मिश्र, संगठन मंत्री पद पर अशोक कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर बन्धू प्रसाद तथा सम्प्रेक्षक पद पर पीताम्बर यादव एवं सुजीत कुमार श्रीवास्तव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किये गये।

लाइव कैलेंडर

April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें