News17India

Online Latest Breaking News

आयुष्मान भवः अभियान के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दी गई जानकारी

सिद्धार्थनगर/दिनाँक 18 सितंबर 2023

आयुष्मान भवः अभियान के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दी गई जानकारी

सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार की अध्यक्षता व सीएमओ बी.के.अग्रवाल की उपस्थिति में आयुष्मान भवः अभियान के बारे मे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने एवं मुख्य सेवाओं को संतृप्त करने के उद्देश्य से माननीया राष्ट्रपति महोदया के द्वारा दिनाँक 13 सितंबर 2023 को इसका शुभारंभ किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने मीडिया से प्रेसवार्ता में कहा कि आयुष्मान भवः कार्यक्रम का संचालन 17 सितंबर 2023 से किया जा रहा है।
इस अभियान के 05प्रमुख घटक हैं। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक/आयुष्मान आपके द्वार 3.0/आयुष्मान मेला/आयुष्मान सभा/आयुष्मान ग्राम पंचायत/आयुष्मान नगरीय वार्ड।

👉 सेवा पखवाड़ा 17सितंबर 2023 से 02अक्टूबर 2023 तक/सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत–स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान महादान एवं अंगदान शपथ लिया जाना है।

👉आयुष्मान आपके द्वार 3.0 में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत छुटे हुए पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाना है।

👉सी0एच0सी0 स्तरीय आयुष्मान मेला–दिनाँक 17 सितंबर 2023 से जनपद के समस्त 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को आयुष्मान के मेले का आयोजन होगा,जिसमे मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा विशेषज्ञ सलाह एवं सेवाएं प्रदान की जाएंगी, 276 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में प्रत्येक शनिवार पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा,जिसमे एन0सी0डी0 स्क्रीनिंग,टीवी जाँच, गर्भवती महिलाओं की जाँच, आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं वितरण किया जाना है,साथ ही योगा सत्रों का आयोजन किया जाना है।

👉आयुष्मान सभा–जनपद के समस्त 1136 ग्राम सभाओं में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं के बारे में जन–जागरूकता बढ़ाने के लिए 02 अक्टुबर, 2023 को आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा।

👉आयुष्मान ग्राम पंचायत/अर्बन वार्ड–जिन ग्राम सभाओं में अर्बन वार्डों द्वारा 31 मार्च 2024 तक शतप्रतिशत उपलब्धि के साथ प्रत्येक 05साल की आयु से अधिक पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण 100% आभा आईडी (Ayushman Bharat Health Account) 100% बनाना, ग्राम सभा के 30 वर्ष से अधिक आयु के समस्त व्यक्तियों का मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जाँच 100% क्षय रोग के मरीजों की जाँच एवं सफलता पूर्वक उपचार 85% का लक्ष्य प्राप्त करने वाले ग्राम पंचायतों अथवा अर्बन वार्डों को “आयुष्मान ग्राम पंचायत अथवा आयुष्मान अर्बन वार्ड के सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

आयुष्मान भारत– प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जनआरोग्य अभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड से सभी पात्र लाभारतीयों को संतृप्त करने के लिए 02 नवीन व्यवस्था की गई है जो निम्नवत है.

–समस्त अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के अतिरिक्त पात्र गृहस्थी के ऐसे परिवार जिनमे 06 या 06 से अधिक सदस्य हैं तो उनका भी आयुष्मान कार्ड बनेगा।जनपद में ऐसे लगभग 72000 (बहत्तर हजार) पात्र गृहस्थी परिवार है,इन परिवारों में 4लाख से अधिक सदस्य हैं जिनके पास अन्त्योदय कार्ड न होने के बाद भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकता है।

–अब कोई भी व्यक्ति स्वयं अपना (यदि पात्रता सूची में है तो) या दूसरे किसी पात्र लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अपने एंड्रॉयड फोन से खुद आवेदन कर सकता है। इस प्रक्रिया में अवगत कराने के लिए वीडियो लिंक शेयर किया जा रहा है । इस तरह पात्र लाभार्थी के राशन कार्ड से फैमेली आईडी (राशन कार्ड नम्बर) लेकर लाभार्थी का आधार कार्ड लेकर नंबर फीड करके आधार से लिंक मोबाइल न0 पर ओ0टी0पी0 प्राप्त करें, बस इतनी सी जानकारी की सहायता से आप अपना या किसी अन्य लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड आवेदन कर सकते हैं। ———————————————————————————————-
आयुष्मान कार्ड आवेदन की प्रक्रिया पहले open play store–Search Ayushman app–Download and install App–Accept All terms and COnditions– Select Benificiary–Enter mobile no–Enter OTP & Captcha–Select STATE–uttarpradesh–SCHEME PMJAY–ID TYPE–FAMILY ID and Enter Ration card number–And aply ayush man card by Adhar OTP.
———————————————————————————————-

किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्या होने पर जनपद स्तरीय आयुष्मान भारत टीम के विभिन्न सदस्यों से सम्पर्क कर सकते हैं 👇

👉–डॉ लक्ष्मी सिंह ,(जिला कार्यक्रम समन्वयक) मोबाइल न0 –09935601288

👉–आकाश मिश्रा (जिला शिकायत प्रबंधक) मोबाइल न0– 09670740289

👉–प्रत्युष कुमार दुबे (जिला सूचना तंत्र प्रबंधक) मोबाइल न0–0831854 9349

लाइव कैलेंडर

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें