News17India

Online Latest Breaking News

डॉ संजय निषाद ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई व मंगल कामनाओं के साथ दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी..

गोरखपुर/दिनाँक 17 सितंबर 2023

डॉ संजय निषाद ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई व मंगल कामनाओं के साथ दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी..

डॉ संजय निषाद ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर कहा कि हम अपनी ओर से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ,और साथ में भगवान महाराजा गुह्यराज निषादजी से आपके स्वास्थ्य एवं जीवन की मंगलकामना करता हूँ।

आपके मुख से श्रीरामचंद्रजी के आत्म बालसखा महाराजा गुह्यराज निषादराज की भूमि श्रृंगवेरपुर धाम को प्रणाम, उसे पर्यटन स्थल घोषित कर 56 फिट की विशाल प्रतिमा अनावरण के लिए तैयार है। 20 हजार 38 लाखसे निषाद राज आडीटोरियम के निर्माण हेतु धनराशि आवंटित करने का सभी वर्गों तथा मछुआ समुदाय के सभी जातियों के लिए गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने के लिए आपको धन्यावाद। आपके नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर अग्रसर है। आपकी नीतियों से देश के साथ साथ मेरे क्षेत्र का भी विकास हो रहा है, और क्षेत्र की जनता भी खुशहाल हो रही है।

दो निषाद ने कहा कि आपका नेतृत्व और मार्गदर्शन हम सभी के लिए एक वरदान है। आपके कार्यकाल में हम सभी को एक नई दिशा दी है। आपके प्रयासों से देश में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई क्रांति आई है। आपके कुशल नेतृत्व में भारत ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। देश में गरीबी, भ्रष्टाचार और असमानता में कमी आई है।आपने अपने इन 09सालों के कार्यकाल में भारत को एक नई दिशा दी है।

डॉ निषाद ने कहा कि यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने निषाद समाज के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। यह आपकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि निषाद समाज के पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक भी आज दर्जनों प्रभावशाली योजनाओं का फायदा पहुंच रहा है। इसके अलावा पीएम मत्स्य संपदा योजना, सामूहिक मछुआ दुर्घटना बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड (फिसरिज क्रेडिट कार्ड), 26000 मत्स्य संपदा योजना +13000 इंफ्रास्ट्रक्चर = 39000 हजार करोड़ रुपए से देश के मत्स्य पालकों के लिए, मछुआ आवास योजना और आयुष्मान योजना गरीब समाज के लिए वरदान साबित हुई है। यह योजना गरीब पिछड़े समाज के कौशल को बढ़ाने और उनकी आय में वृद्धि करने में मदद कर रही है,आपके प्रयासों से देश में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई क्रांति आई है। “आपके नेतृत्व में भारत ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आप एक दूरदर्शी नेता हैं। आपके पास देश की बेहतरी के लिए एक स्पष्ट योजना है”

डॉ संजय निषाद ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे इसी तरह बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए रखें”

डॉ संजय निषाद मत्स्य मंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी लोकसभा 2024 के चुना में भी आपके नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार सरकार बनेगी।आपके ही मार्गदर्शन व दिशानिर्देश में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा। और नित नए मार्ग पर चलते हुए कई और कीर्तिमान स्थापित होगा।

#धन्यवाद:- महामना डॉ संजय निषाद मत्स्य मंत्री/निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष…

लाइव कैलेंडर

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  

LIVE FM सुनें