News17India

Online Latest Breaking News

अजय त्रिपाठी मुन्ना की अध्यक्षता में 17 सितम्बर को मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा–

लखनऊ/दिनाँक 15 सितंबर 2023

अजय त्रिपाठी मुन्ना की अध्यक्षता में 17 सितम्बर को मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा–

लखनऊ। अजय त्रिपाठी मुन्ना की अध्यक्षता में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल प्रत्येक वर्ष की भाँति इस बार भी 17 सितंबर 2023 को सायं काल 6बजे से भव्य रूप से मिल रोड ऐशबाग पर आयोजित होगा विश्वकर्मा पूजा समारोह। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष/विश्वकर्मा पूजा जन कल्याण समिति (पंजी॰) लखनऊ के संरक्षक भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना के अध्यक्षता में मिल रोड स्थित भूसा मंडी चौराहे पर विश्वकर्मा पूजा जन कल्याण समिति (पंजी०) लखनऊ एवम् मिल रोड एवरेडी व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक संपन्न हुई।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता,राष्ट्रीय प्रभारी हाफ़िज़ जलील अहमद सिद्दीक़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष/ मीडिया प्रभारी ताज ख़ान एवम् मिल रोड एवरेडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष/विश्वकर्मा पूजा जन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद अजय अवस्थी बंटी, विश्वकर्मा पूजा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जगत नारायण, उपाध्यक्ष उदय चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष काशीनाथ शर्मा, महामंत्री आलोक शर्मा, मिल रोड एवरेडी व्यापार मंडल के नेता डॉ जितेंद्र सिंह, वी पी सिंह, प्रभुनाथ बौद्ध, पप्पी मिश्रा,ताज ख़ान, अनुज साहू, सूरज शर्मा, दीपक शर्मा सहित बहुत बड़ी संख्या में मिल रोड एवरेडी क्षेत्र के व्यापारी एवम विश्वकर्मा पूजा जन कल्याण समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि मिल रोड का विश्वकर्मा पूजा लगभग 30 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है कोरोना का कार्यकाल अगर छोड़ दिया जाये तो प्रत्येक वर्ष भव्य रूप से भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह आयोजित होता रहा है। उसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मिल रोड ऐशबाग पर 17सितंबर दिन रविवार को सायंकाल 6 बजे से भव्य रूप से विश्वकर्मा पूजा समारोह आयोजित किया जायेगा।

उक्त समारोह में बहुत बड़ी संख्या में उद्यमी व्यापारी विश्वकर्मा समाज के साथ साथ क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहेगी।

भवदीय:–अजय त्रिपाठी मुन्ना

लाइव कैलेंडर

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  

LIVE FM सुनें