News17India

Online Latest Breaking News

प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का कर रही है एक समान विकास –डॉ संजय निषाद

जनपद,सोनभद्र/दिनाँक 14 सितंबर 2023

प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का कर रही है एक समान विकास –डॉ संजय निषाद

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश के विकास की रफ्तार बुलेट ट्रेन की तरह/भारत की अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन इकोनॉमी देने वाला राज्य बनेगा यूपी–संजय निषाद

प्रदेश सरकार सभी वर्ग का कर रही है नोएडा से देवरिया/सहारनपुर से सोनभद्र तक विकास –संजय निषाद

सोनभद्र में मत्स्य विभाग में रोजगार की अपार संभावनाएं- संजय निषाद

मत्स्य विभाग को उत्तर प्रदेश में उत्तम विभाग बनाने का प्रयास जारी- संजय निषाद

केंद्र और राज्य की सरकारी कर रही है छुआ हित में काम- संजय निषाद

जनपद,सोनभद्र/दिनाँक 14 सितंबर 2023

मत्स्यमंत्री ने आज दिनांक 14 सितंबर दिन रविवार को निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने जनपद सोनभद्र सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि सहारनपुर से सोनभद्र और नोएडा से देवरिया अर्थात उत्तर प्रदेश के इस छोर से उस छोर तक सभी जाति सभी वर्गों सभी धर्म के व्यक्तियों को विकास की मुख्य धारा से जोडा जा सके। पूर्व की सरकारों ने मत्स्य विभाग को उत्तर प्रदेश का सबसे उपेक्षित विभाग बनाया, वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की सरकार मत्स्य विभाग को प्रदेश का सबसे उत्तम विभाग बनाने के लिए का प्रयास कर रही है। मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं उत्तर प्रदेश में संचालित की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (फिशरीज के क्षेत्र में), मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट योजना और मछुआ कल्याण कोश (मछुआ समाज को विभिन्न परीयोजनाओ के तहत आर्थिक मदद देने हेतु) प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना से वंचित मछुआ समाज के व्यक्तियों को मछुआ कल्याण कोश के तहत आवास दिए जा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड भारत योजना से वंचित मछुआ समाज के व्यक्तियों को चिकित्सा लाभ के लिए आर्थिक सहायता भी मछुआ कल्याण कोष से दी जा सकती है। स्किल डेवलपमेंट, कन्या विवाह, उच्च शिक्षा और सामुदायिक भवन- मछुआ समाज को सीधे तौर पर आर्थिक सहायता दी जा सकती है। सोनभद्र जैसे संपन्न जिले में महिला सशक्तिकरण के लिए सभी बड़े जलाशयों में 10 फीसदी आरक्षित करके जलाशय में जलाशय योजना के तहत दिया जाएगा।

मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामजी के भव्य मंदिर में महाराज गुह्यराज निषाद की प्रतिमा होगी, यह मछुआ समाज के लिए गौरवशाली पल है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 300 सीटों पर जी सुनिश्चित करके प्रधानमंत्री मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।डॉ संजय निषाद ने बताया कि आगामी 2024लोकसभा चुनाव में निषाद पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। निषाद पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सभी जातियों के समीकरण के साथ-साथ निषाद समाज को बहुलता के साथ विधानसभा भेजने का कार्य किया। जनपद सोनभद्र में मत्स्य विभाग में अपार संभावनाएं हैं,साथ ही मत्स्य विभाग जनपद सोनभद्र में रोजगार के साधन उपलब्ध करवाएगा।

लाइव कैलेंडर

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  

LIVE FM सुनें