शोहरतगढ़ विधायक के प्रयाश से प्रयागराज व गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को मिली दो बसों की सौगात..

सिद्धार्थनगर/दिनांक 13 सितंबर 2023
शोहरतगढ़ विधायक के प्रयाश से प्रयागराज व गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को मिली दो बसों की सौगात..
विधायक ने जनरथ व साधारण बस सेवा के संचालन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक के भगीरथ प्रयाश से विधानसभा क्षेत्र व जनपद सिद्धार्थनगर के सम्मानित आमजनमानस को प्रयागराज व गोरखपुर के रोजमर्रा के आवागमन में हो रही समस्या के समाधान के लिए विधायक विनय वर्मा विगत दिनों प्रदेश के परिवहन मंत्री उ0प्र0 दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर बढ़नी तथा शोहरतगढ़ दोनों जगहों के लिए बस की मांग किया था। विधायक के आग्रह को स्वीकार करते हुए मंत्री परिवहन विभाग द्वारा सम्मानित क्षेत्रवासियों की इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए दोनों जगहों के लिए बस सेवा शुरू करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया।
परिवहन मंत्री के निर्देश के निर्देश के क्रम में परिवहन विभाग ने आज 13 सितंबर से सुबह छः बजे प्रयागराज के लिए जनरथ बस सेवा व गोरखपुर के लिए साधारण बस सेवा का शुभारंभ 13 सितंबर को सुबह 10 बजे बढ़नी के मालगोदाम चौराहे पर विधायक विनय वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, तथा अपने सहयोगियों के साथ बैठकर कुछ दूर यात्रा भी किया।
शोहरतगढ़ विधायक ने बताया कि इन दोनों बसों के संचालन से गोरखपुर आवागमन व प्रयागराज में अध्ययनरत सैकड़ों छात्र-छात्राओं, हाईकोर्ट में मुकदमे की पैरवी करने वाले व पवित्र संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचने में यात्रा करने में आसानी होगी।
इन दोनों महत्वपूर्ण शहरों के लिए बस सेवा के शुभारंभ के लिए विधायक विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ एवं मंत्री,परिवहन दयाशंकर सिंह को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र तथा जनपद सिद्धार्थनगर की सभी सम्मानित जनता के तरफ से हृदय से आभार व्यक्त किया है।
———————————————————————————–
बस सेवा के नियमित संचालन की समय सारिणी/बढ़नी-प्रयागराज-बढ़नी
जनरथ बस सेवा के अप-डाउन की समयसारिणी–निम्नवत है👇
स्थान,बढ़नी सुबह 06:00
इटवा 06:40
डुमरियागंज 07:15
बस्ती 09:00
अयोध्या 11:00
सुल्तानपुर 12:35
प्रतापगढ़ 14:15
प्रयागराज 16:20
—————————————वापसी-प्रयागराज-19:15
प्रतापगढ़ 21:00
सुल्तानपुर 22:15
अयोध्या 23:50
बस्ती 01:45
डुमरियागंज 03:25
इटवा 04:00
बढ़नी 04:45
—————————————-
—————————————-
बढ़नी-गोरखपुर-बढ़नी
साधारण बस सेवा के नियमित संचालन की समय सारिणी/बढ़नी से गोरखपुर बस सेवा के अप-डाउन की समयसारिणी– निम्नवत है👇
सुबह प्रस्थान बढ़नी- 06:00
ढ़ेबरुआ 06:15
शोहरतगढ़ 06:50
सनई 07:40
सिद्धार्थनगर 08:00
उसका 09:00
धानी 09:30
फरेन्दा 10:00
कैम्पियरगंज 10:30
पीपीगंज 11:00
बरगदवा 11:55
गोरखपुर 12:30
—————————————-
गोरखपुर से वापसी–13:00
बरगदवा 13:15
पीपीगंज 13:50
कैम्पियरगंज 14:10
फरेन्दा 14:30
धानी 15:00
उसका 15:20
सिद्धार्थनगर 16:00
सनई 17:45
शोहरतगढ़ 18:20
ढ़ेबरुआ 19:00
बढ़नी 19:30
—————————————-
—————————————-
विनय वर्मा
विधायक शोहरतगढ़
13.09.2023