News17India

Online Latest Breaking News

मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज का वोट लेकर उनको दिया धोखा..

प्रतापगढ़/ दिनांक 13 सितंबर 2023

मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज का वोट लेकर उनको दिया धोखा..

पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज का वोट लेकर उनके साथ किया भेदभाव –डॉ संजय निषाद

पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज के उत्थान के लिए 67 वर्ष में दिए मात्र ₹3000 करोड़ /मोदी सरकार ने 09 वर्ष में दिए ₹39000 करोड़–डॉ संजय निषाद

मत्स्य विभाग को उत्तम बनाने के लिए निरन्तर प्रयास जारी- डॉ संजय निषाद

निषाद पार्टी अपने सिंबल पर लड़ेगी आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव- डॉ संजय निषाद

मंत्री मत्स्य विभाग/प्रतापगढ़ द्वारा आज दिनांक 13 सितंबर 2023 को निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जनपद प्रतापगढ़ के दौरे पर रहे। उन्होंने प्रतापगढ़ के जिला पंचायत सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार मत्स्य विभाग को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात प्रयासरत है। उत्तर प्रदेश के मछुआ समाज को मत्स्य विभाग की सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ मिल सके उसके लिए नित नई योजनाएं बनाई जा रही हैं । संजय निषाद ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस की केंद्र सरकार ने 67 वर्ष में पूरे देश की मछुआरों के लिए केवल 3000 करोड रुपए दिए थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से 2023 तक 39000 करोड रुपए पूरे देश के मछुआ समाज के लिए दिए हैं। पूर्व की केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने मछुआ समाज को मूर्ख बनाकर उनका वोट लेकर उनके साथ भेदभाव की राजनीति अपनाई थी।

मत्स्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार राज्य में प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना/ मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना/ प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना/ किसान क्रेडिट कार्ड/ मत्स्य पालन क्षेत्र में निषादराज वोट योजना/ मछुआ कल्याण कोष की स्थापना/ की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मछुआ समाज के जो व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए हैं उनको मत्स्य विभाग मछुआ कल्याण कोष के तहत आवास देने का काम करेगा।आयुष्मान कार्ड भारत योजना से वंचित मछुआ समाज के व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा लाभ के लिए मत्स्य विभाग मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष की तर्ज पर चिकित्सा लाभ देने का काम करेगा।

डॉ संजय निषाद ने बताया कि निषाद पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में अपनी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी और जीत का दिल्ली की संसद में अपना सिंबल पहुंचाएगी। आज जनपद प्रतापगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में तय किया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव निषाद पार्टी एनडीए के घटक दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी होगी। प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।

भवदीय:–डॉ संजय निषाद/मत्स्य विभाग कैबिनेट मंत्री

लाइव कैलेंडर

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  

LIVE FM सुनें