News17India

Online Latest Breaking News

प्रभारी मंत्री ए.के शर्मा ने मोदी सरकार के 09 साल के कार्यकाल को बताया स्वर्णिम, सेवा, सुशासन व जनकल्याणकारी

सिद्धार्थनगर 04 जून 2023

प्रभारी मंत्री ए.के शर्मा ने मोदी सरकार के 09 साल के कार्यकाल को बताया स्वर्णिम, सेवा, सुशासन व जनकल्याणकारी

पीएम मोदी की अगुवाई में 09 वर्षो में कोविड महामारी के दौरान अब तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन वितरण किया गया जिससे कोरोना की आपदा में कोई भूखा न सो सके…गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई गई जिससे गरीब पात्र लाभार्थी अपने रहने के लिए पक्का मकान बना सके,जिसको कभी उसने सपने में भी नहीं सोचा था..

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इन 09 वर्षों में बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए आयुष्मान गोल्डेन कार्ड,मुफ्त कोविड वैक्सीन टीकाकारण आदि तमाम जनकल्याणकारी योजनायें प्रमुख हैं…पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हुआ,आज भारत दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी व्यवस्था बन गया है..

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है,पहले भारत दूसरे देशों पर निर्भर था,अब दूसरे देशों के ऊपर नहीं है,अपनी खुद की रक्षा प्रणाली विकसित कर रहा है….आज देश के अंदर तमाम तरह के रक्षा से जुड़े स्वदेशी पनडुब्बी, स्वदेशी लड़ाकू विमान,तमाम तरह के रक्षा से जुड़े हथियारों व मिसाइलों का निर्माण हो रहा है…
————————————————————————————————
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारम्भ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार, जनपद प्रभारी मंत्री/मंत्री, नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0 ए0के0शर्मा एवं जिले के जनप्रतिनिधिगण द्वारा लोहिया कला भवन में दीप प्रज्ज्वलित किया।

जिला संयोजक भाजपा कन्हैया पासवान ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार, जनपद प्रभारी मंत्री मंत्री, नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0 ए0के0शर्मा को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार, जनपद प्रभारी मंत्री/मंत्री, नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0 ए0के0शर्मा द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया ।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि व्यापारी चाहे छोटा व बड़ा हो एक समान होता है। व्यापारी का देश निर्माण में अहम भूमिका होती है। व्यापारी आपदा में सहयोग करता है। आज भारत सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत सरकार द्वारा चलायी गयी जनकल्याणकारी योजनायें आम जनमानस तक पहुंच रही हैं। व्यापारी बन्धुओं के लिए सरल कानून बनाये गये हैं जिससे टैक्स भरने में आसानी होगी। उ0प्र0 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इनवेस्टर्स समिट सफल हुआ राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उ0प्र0 सरकार कें नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ है।

जनपद प्रभारी मंत्री/मंत्री,नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0 ए0के0शर्मा ने व्यापारी बन्धुओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत सरकार के सेवा, सुशासन के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री का व्यापारियों के लिए सोच दूरदर्शी है कोविड महामारी के दौरान अब तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन वितरण किया गया/कोरोना की आपदा में कोई भूखा न सो सके। आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त कोविड टीका आदि जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है। जिसका लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है।

इस अवसर पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, पूर्व मंत्री डॉ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्षगण तथा जनपद के व्यापारी बन्धु की उपस्थिति रही।

लाइव कैलेंडर

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  

LIVE FM सुनें