News17India

Online Latest Breaking News

मौसम और कृषि परामर्श सेवा कृषि विज्ञान केंद्र, सोहना, सिद्धार्थ नगर भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़/मौसम विभाग
दिनाँक-21-08-020

मौसम और कृषि परामर्श सेवा
कृषि विज्ञान केंद्र, सोहना, सिद्धार्थ नगर

भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली

Issued On: 21-08-2020- (Valid Till 08:30 IST of the next 5 days)

पूर्वानुमान:-
आगामी पांच दिनों में 22 अगस्त से अगस्त 26 तक हल्की बारिश का अनुमान है।

1) इन 5 दिनों में कुल 7 से 30 मिलीमीटर तक वर्षा होने की संभावना है।

2) अधिकतम तापमान 31-33 और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने की संभावना है।

3) आसमान मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं।

4) अधिकतर पूर्वी हवा औसत 06-22 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की उम्मीद है।

##################

सूर्य प्रकाश सिंह
कृषि मौसम विशेषज्ञ

अर्जुन सिंह यादव
मौसम प्रेक्षक
केवीके सोहना, सिद्धार्थनगर

SMS Advisory:-
आने वाले पाँच दिनों में वर्षा की सम्भावना को देखेते हुये सभी सब्जियों, दलहनी, मक्का तथा पौधशाला में जल निकास का उचित प्रबंन्ध करें।

Agronomy (crop) Advisory:-
धान में बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट का प्रकोप-
रोग के लक्षण-पत्तियों पर भूरे रंग धब्बे बनने शुरू हो गए हैं, जो बढ़कर धारियों का रूप ले लेते हैं।
रोग के नियंत्रण-
धान में किसान पांच सौ ग्राम कापर आक्सीक्लोराइड व छह ग्राम स्ट्रेप्टोसाइक्लीन का दो सौ लीटर पानी में घोल बनाकर 10-12 दिनों के अंतराल पर दो बार छिड़काव करें।

Horticulture Advisory:-
जिन किसानों की टमाटर, हरी मिर्च, बैंगन व अगेती फूलगोभी की पौध तैयार है, वे मौसम को मध्यनजर रखते हुए रोपाई मेंडों (ऊथली क्यारियों) पर करें तथा जल निकास का उचित प्रबन्ध रखें।

Animal Husbandry advisory
गर्भित पशु की उचित देखभाल करें तथा पोष्टिक चारा दें।

Notice:-
यह कृषि मौसम सलाह भारत मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली के नियमों के अनुसार मौसम और कृषि के विभिन्न विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों द्वारा हर मंगलवार और शुक्रवार को जारी की जाती है।

(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजय कुमार मिश्र—-)

लाइव कैलेंडर

March 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें