News17India

Online Latest Breaking News

राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.बी पांडे एवम प्रदेश अध्यक्ष के.के पाण्डेय व प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने 16 मई की बैठक को बताया निराधार

दिनाँक-16 मई 2022

राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.बी पांडे एवम प्रदेश अध्यक्ष के.के पाण्डेय व प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने 16 मई की बैठक को बताया निराधार

 

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.बी पांडे ने प्रदेश के तमाम पदाधिकारियों एवम नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान साथियों को विनम्रता पूर्वक निवेदन किया है कि (पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन प्रचलित नाम) राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन जिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.बी पांडे हैं जिनके कुशल निर्देशन पर संगठन विगत कई वर्षों से संचालित है।जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. बी पांडे द्वारा संगठन को गतिमान बनाने के लिए पूर्व में लिए गए निर्णय के क्रम में कौशल किशोर पांडे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था और अन्य पदाधिकारियों से सुझाव संकलित करने के निर्देश दिए गए थे, परंतु षड्यंत्र के तहत संगठन के कुछ पदाधिकारी जो पिछले 12 वर्षों से संगठन के नाम से धन उगाही करते हुए संगठन के साथ खिलवाड़ कर रहे थे आज कुछ अवैधानिक सदस्यों के द्वारा जिनका संगठन से कोई नाता नहीं है और ना ही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संचालन समिति की घोषणा की गई है। उनके द्वारा कोई बैठक बुलाई गई है।

आज की बैठक पूर्णतया संगठन के विरोध में अवैधानिक तरीके से बुलाई गई है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बैठक का खंडन किया है तथा उन्होंने यह भी कहा है संगठन विरोधी गतिविधियों में जो लोग सम्मिलित हैं। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी तथा पिछले 12 वर्षों का लेखा-जोखा भी मांगा जाएगा, प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित प्रधान साथी कौशल किशोर पांडे के नेतृत्व में कार्य करें, वही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हैं और वही रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.बी पांडे हैं।

आपको बता दें कि आज तक उनके ही नेतृत्व में हम सभी लोग कार्य करते आए हैं और आगे भी तमाम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों एवं नवनिर्वाचित प्रधान साथियों के हित के लिए कार्य करते रहेंगे।

प्रेस विज्ञप्ति:- निःशुल्क प्रकाशनार्थ

राष्ट्रीय अध्यक्ष सी बी पांडे , पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन,प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे,दिनेश चंद्र मिश्रा/प्रदेश महासचिव पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश

लाइव कैलेंडर

April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें