News17India

Online Latest Breaking News

रा0पं0रा0.प्र0सं0 के कार्य0 प्रदेश अध्यक्ष ने चकरनगर ब्लाक कमेटी को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ..

रा0पं0रा0.प्र0सं0 के कार्य0 प्रदेश अध्यक्ष ने चकरनगर ब्लाक कमेटी को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ..
×××××××××××××××××××××××××××××××
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन चकरनगर ब्लाक की कार्यकारणी को आज कार्यकारी प्रदेशअध्यक्ष कौशल किशोर पान्डे जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सेगर,जिला प्रवक्ता डा राजेश सिंह चौहान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सोमहरि तिवारी व अरुण कुमार उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति मे ब्लाक अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह यादव,और ब्लाक कार्यकारणी के समस्त पदाधिकारियो को पद और गोपनियता की दिलायी शपथ।

उक्त कार्यक्रम मे पधारे सभी अथितियो का स्वागत ब्रजेन्द्र सिंह यादव ब्लाक अध्यक्ष चकरनगर,अनिल कुमार सेगर ब्लाक महामंत्री, राघवेन्द्र सिंह, विनोद कुमार उपाध्यक्ष, ब्रह्मानंद,चंद्र प्रकाश संगठन मंत्री ने माल्यार्पण और गिफ्ट भेट कर उपस्थिति अतिथियों का स्वागत किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पान्डे ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि शपथ समारोह में आये हुए ग्राम प्रधान भाई और बहनें पारदर्शिता एवं सेवा समर्पण भाव से अपने गांवों में ईमानदारी पूर्वक विकास का कार्य करे। राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन आपको यह आश्वासन देता है कि किसी भी प्रधान का किसी भी दशा मे शोषण बरदास्त नही किया जायेगा। सभी प्रधान अपना डोंगल अपने पास रखे। अपने संबंधित सचिव या और किसी भी अन्य कर्मचारी को अपने डोंगल न दे, इमानदारी से जनहित मे कार्य करे।

डा राजेश सिंह चौहान जिला प्रवक्ता प्रधान संगठन इटावा ने प्रधानो को सम्बोधित करते हुये कहा कि किसी भी प्रधान को किसी से डरने की आवश्यकता नही है, वे अपनी ताकत को पहचाने, कोई अधिकारी या कर्मचारी अनावस्यक रूप से दवाव बनता है तो प्रदेश संगठन के पदाधिकारियो को तुरंत अवगत कराये। किसी भी प्रधान के साथ किसी भी सूरत में अन्याय बरदास्त नही किया जायेगा। ग्राम प्रधानो को चाहिये की नाली खडन्जा के अतिरिक्त भी कार्य करे। गाव मे स्वास्थ्य विभाग तथा बैंको के शिविर लगवा कर जनता की सेवा करे। साथ ही पर्यावरण के रक्षा, वाटर रीचार्ज, तालावो के सृजन ,गौ संरक्षण, कृषि संवर्धन आदि पर विस्तृत चर्चा हुई, सोम हरि त्रपाठी ने प्रधानो को एक जुट होकर कार्य करने की सालाह दी,और उपस्थिति प्रधान साथियों को उनके कार्यो के प्रति उनकी जिम्मेदारी की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।

इसके अतिरिक्त चकर नगर ब्लाक से जिला कार्यकारिणी मे सज्जन सिंह राजावत को जिला संगठन मंत्री,स्वेता सिंह सेगर को जिला मन्त्री,जितेन्द्र सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, रविन्द्र सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष एवं सतेन्द्र सिंह को जिला सह सचिव नियुक्त कर ब्लॉक कार्यकारिणी के रूप में शामिल किया गया।
इस अवसर पर नव नियुक्त ब्लाक पदाधिकारी गुड्डी देवी मन्त्री, विनोद कुमार,जितेन्द्र सिंह मंत्री, रामऔतार सिंह,भूप सिंह,महेंद्र सिंह राजबहादुर सह सचिव ,मनीश दीक्षित,राहुल देव, मुन्ना सिंह, विनोद कुमार ,राम राघव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी बडी संख्या मे प्रधान संगठन के कार्यकारी सदस्य के रुप मे मौजूद रहे।

लाइव कैलेंडर

April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें