News17India

Online Latest Breaking News

महराजगंज/ पहली बार मतदान करने पहुंची पिया के गांव,विकास के लिए पढ़ा लिखा (मुखिया) प्रधान होना चाहिए

महराजगंज/ पहली बार मतदान करने पहुंची पिया के गांव,विकास के लिए पढ़ा लिखा (मुखिया) प्रधान होना चाहिए

Newes 17 इंडिया-April 19, 2021

प्राथमिक विद्यालय सेखुआनी पर बने बूथ संख्या 164 पर महिलाओं की लंबी लाईन मे लगकर अपने मतदान का प्रयोग करने पहुची नई नवेली दुल्हन सोनू सहानी व प्रियंका मिश्रा ने बताया की हम पहली बार अपने पिया के गांव मे मतदान करने आई हू। हम लोगो को ऐसा प्रधान चहिये जो गांव की विकास करे और पढा लिखा हो और हर किसी के सुख दुख मे दिन रात काम आये।
18 वर्षीय अंकित जयसवाल पहुची पहली बार वोट देने सामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी बूथ संख्या 164 पर वही पहली बार अपने मत का प्रयोग करने पहुची 18 वर्षीय अंकिता जयसवाल ने कहा की चुनाव जीतने के लिये सभी प्रत्याशी अपना पूरा बल लगाकर चुनाव लडते है। और चुनाव जीतने के बाद अपने किये गये सभी वादे भूल जाते है। विकास कम घोटाला ज्यादा करते रहते है। इस लिये चुनाव लड रहे सभी प्रत्याशियों मे जो पढा लिखा हो और अच्छा समाज सेवी हो जो सबका ख्याल रखे सभी आम नागरिकों को अच्छा प्रत्याशी चुनना चहिये पांच साल मे एक बार अच्छा प्रत्याशी चुनने का मौका मिलता है। किसी के बहकावे मे नही आना चाहिए जो शराब मुर्गा कपडा वितरण करता है। वह कभी गांव का विकास नही कर सकता।

(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक विश्वामित्रमिश्रा की रिपोर्ट….)

लाइव कैलेंडर

April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें